औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने रामविलास पासवान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के महावर गांव में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह मिली।

- Advertisement -
Ad image

प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के छोटे से लेकर वरीय स्तर के नेताओं का महावर गांव में भीड़ लग गई और सबों ने इस घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कठोर दंड दिए जाने की मांग की।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस मामले में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण 27 अगस्त 2021 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा किया गया था। प्रतिमा अनावरण के बाद आस पास के गांवों में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव की भावना बनी। लेकिन ऐसे शख्सियत जिन्हें कई प्रधानमंत्री के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त है उनकी प्रतिमा को तोड़ा गया जो काफी निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने देश में सामाजिक समरसता पैदा करने का काम किया है और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चले है। वे जिस भी मंत्रालय में रहे उसमें क्रांतिकारी कार्य किया और पार्टी के लोगों को सहनशीलता का पाठ पढ़ाया। डॉ चंद्रा ने कहा कि उनकी विचारधारा और सिद्धांतों का अनुपालन पार्टी के एक एक कार्यकर्ता करते हैं और कभी भी उद्वेलित नहीं होते। लेकिन ऐसे घृणित कार्य करने वाले लोगों को कड़ा जवाब भी देते है।

प्रतिमा विखंडित होने से आहत हुए डॉ चंद्र ने 15 दिनों के अन्दर पुनः उस स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरी कड़ाई से इसकी जांच करने का अनुरोध किया है।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई हैं। प्रतिमा तोड़े जाने की खबर मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज दल बल के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए आक्रोशित हुए ग्रामीणों को शांत कराया।

घटना पर संज्ञान लेते हुए एसपी अम्बरीष राहुल के द्वारा मामले के उद्भेदन के लिए दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि टावर डंपिंग के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है वहीं एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले को निष्पादित कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share this Article

You cannot copy content of this page