अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड ने बुधवार को औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई। ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान के नेतृत्व में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। इसके पश्चात ब्रिगेड के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों के बीच
फल, दूध एवं ब्रेड का वितरण किया। सदस्यों ने बताया कि स्व. श्यामा सिंह भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पहल पर कांग्रेस में शामिल हुईं थी और कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए औरंगाबाद की सांसद बनी। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.सत्येंद्र नारायण सिंह की पुत्रवधु एवं केरल तथा नागालैंड के राज्यपाल रहे
औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार की पत्नी थी। सांसद के रूप में उनकी बड़ी उपलब्धि नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को पुनर्जीवीत करना था। यह सपना उनके ससुर और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने 1989 में देखा था।
एक सांसद के रूप में उन्होंने स्कूलों, महिला कालेजों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और जिले में एक नया कंप्यूटर केंद्र स्थापित किया गया था। वे भारतीय सिविल सेवा के बड़े अधिकारी टीपीपी सिंह की पुत्री थी। जिन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त सचिव के रूप में कार्य किया था। श्यामा सिंह के पिता पूर्णिया से सांसद भी रहे। श्यामा सिंह ने पटना से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद, उन्होंने इंद्रप्रस्थ कालेज फार विमेन में इतिहास से
स्नातक किया। श्यामा सिंह केरल और नागालैंड की प्रथम महिला भी बनीं। जब निखिल कुमार यहां राज्यपाल थे। बता दें कि उनके पति निखिल कुमार जो बिहार में एक ही लोकसभा क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। अरुण कुमार यादव, मंदीप यादव, बालरूप प्रसाद, सनोज कुमार, बब्लू कुमार, छोटे खान, मनीष कुमार, रवि कुमार, वेद प्रकाश सहित मौजूद रहे।