औरंगाबाद के दो प्रखंडों में जितिया स्नान के दौरान डूबने से 8 बच्चों की हुई मौत,गांव में मचा हाहाकार

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले में जितिया स्नान के दौरान एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। इस घटना में आहर और तालाब में स्नान करने के क्रम में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया है। घटना के बाद बारुण और मदनपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश एवं एसडीएम संतन कुमार सिंह,एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में उनके शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण प्रखंड के इटहट गांव में जिऊतिया पर्व को लेकर पांच बच्चे तालाब में स्नान करने गए थे और स्नान के दौरान सभीनेक एक कर फिसल गए। स्थानीय बच्चों द्वारा शोर मचाए जाने पर कई ग्रामीण तालाब में कूद पड़े लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

मृतक बच्चों की पहचान गौतम सिंह की 9 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, 11 वर्षीय पुत्री अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री चुलबुली कुमारी तथा मनोज सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाजो कुमारी शामिल है। जबकि धीरज सिंह की 16 वर्षीय पुत्री राशि कुमारी को बचा लिया गया है। वही मदनपुर के कुसहा में सिंचाई विभाग द्वारा खुदवाए गए आहार में डूबने से उपेंद्र यादव के 10 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार,

वीरेंद्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी, युगल किशोर की 13 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, सरोज कुमार यादव की 12 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी शामिल है। जबकि इस हादसे में जयपाल यादव की 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी को ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article

You cannot copy content of this page