औरंगाबाद के जिलाधिकार सौरभ जोरवाल का हुआ तबादला, सुहर्ष भगत होंगे औरंगाबाद के नए डीएम

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का जिलाधिकारी बनाया गया है। श्री जोरवाल वहां बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वही पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है और वह भी अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

 

श्री जोरवाल के स्थानांतरण की खबर जैसे ही जिले में फैली जिले के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ साथ आम लोगों में मायूसी छा गई। क्योंकि जिलाधिकारी अपने कार्यकुशलता की वजह से सबके चहेते बने हुए थे। शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाधिकारी के स्थानांतरण एवं उनकी कार्यकुशलता तथा जिले में किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए बधाई और नव पदस्थापित जिले में बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी जा रही है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

 

 

 

गौरतलब है कि जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने जब औरंगाबाद में पदभार ग्रहण किया। उसी वक्त पूरा देश कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा था लेकिन श्री जोरवाल ने अपने नेतृत्व की क्षमता का परिचय देते हुए अल्प संसाधन में भी चिकित्सकों के साथ आइसोलेशन सेंटर में मौजूद रहकर वैश्विक महामारी को सिर्फ मात दिया। यही कारण रहा कि औरंगाबाद में मौत के आंकड़े बिहार में सबसे कम रहा।

 

 

 

 

इस महामारी ने दो बार जिलाधिकारी को अपने चपेट में लिया लेकिन उसे भी हराकर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाया और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर इसकी भयावहता से जूझते कामगारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया और दूर दूर से अपने घर आ रहे लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में सहयोग किया।यही कारण था कि जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इनका भरपूर साथ दिया।

 

 

 

 

जिले में सामाजिक समरसता को बहाल करते हुए इन्होंने अपने नेतृत्व में अपने कार्य अवधि में सभी पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। जिसके लिए इन्हें सामाजिक एवं राज्य स्तर पर भी इन्हे पुरुष्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने सरकार की तमाम योजनाओं यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता, कृषि, सात निश्चय, विद्युत, जल जीवन हरियाली के तहत अभूतपूर्व कार्य किया और जिले को कई क्षेत्रों प्रथम स्थान तक दिलाया।आज उनके स्थानातरण की खबर सुनकर जिले में मायूसी छाई हुई है।

 

 

औरंगाबाद के नए जिलाधिकारी सुहर्ष भगत 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने पांचवीं रैंक हासिल की थी। बतौर डीएम यह उनकी तीसरी पोस्टिग हैं। इसके पहले वह बांका और पूर्णिया जिले में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page