अपनी वैश्विक पहचान बना रहीं महिलाएं

3 Min Read
- विज्ञापन-

विश्व महिला दिवस के अवसर पर जनविकास केंद्र एवं साहित्य संवाद के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में एक समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ शीला वर्मा एवं संचालन डॉ सुमन लता एवं सुमन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -
Ad image

सर्वप्रथम आगत तिथियां द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया ।कार्यक्रम संयोजक सुमन अग्रवाल और डॉ सुमन लता ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पमाल देकर सम्मानित किया , पुनः विद्यालयीय बच्चियों ने आदत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किये। तत्पश्चात ‘महिला सशक्तिकरण: समय की मांग’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

विषय प्रवेश कराते हुए सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि आज परिस्थितियों बदल चुकी हैं, महिलाएं घर के चौकठ लांघ सारे कार्य संपादित कर समाज को ऊर्जस्वित कर रहीं हैं। अपनी बातों को रखते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पधारी हुई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि वह जमाना कुछ और था, जब महिलाएं पुरुषों की मनमर्जी से कदम उठाया करती थीं। आज कंघा से कंधा मिलाकर चलती हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि नारियां सृष्टि का अनुपम उपहार हैं, उनके सशक्तिकरण से पूरा समाज और विश्व सशक्त होगा ।इस अवसर पर महिला नेत्री उषा सिंह ,गुड़िया सिंह, माधुरी सिंह, कविता विद्यार्थी,इन्दु सिंह ने महिला सशक्तिकरण दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला।

कवि लवकुश सिंह ,रामकिशोर सिंह,कालिका सिंह ,श्रीराम राय ,डॉ हेरंब मिश्र ने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में काव्य पाठ किये।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डा शीला वर्मा ने कहा कि हमें बच्चियों के साथ अपने बच्चों को भी उत्तम संस्कार देना चाहिए, तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।

शतचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अरुण सिंह ,अधिवक्ता विनोद मालाकार ,शिक्षक उज्जवल रंजन, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, पूर्व पुलिस पदाधिकारी मुरलीधर पांडेय, वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह, संस्था के अध्यक्ष रामजी सिंह आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। नगर के विविध क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी अर्थवान गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

धन्यवाद ज्ञापन सहित्य संवाद के संयोजक लालदेव प्रसाद ने किया ।अंत में सफल आयोजन के लिए डॉ सुमन लता और सुमन अग्रवाल को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Share this Article

You cannot copy content of this page