अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनेश्वर विकास केंद्र की ओर से संगोष्ठी का किया जाएगा आयोजन 

2 Min Read
- विज्ञापन-

जिले का मान सम्मान बढ़ाने वाली महिलाओं को मातृशक्ति वंदन सम्मान से किया जायेगा सम्मानित

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को संगोष्ठी आयोजित करने का लिया गया निर्णय इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं का मातृशक्ति वंदन सम्मान से किया जायेगा सम्मानित। उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद की हुई संयुक्त बैठक में लिया गया।

बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में जन विकास परिषद के अध्यक्ष प्रो दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जनेश्वर विकास केंद्र सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को अधिवक्ता संघ सभागार में लैंगिक समानता बनाये रखने में महिलाओं कि भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इसमें वक्ता के रुप में विशेषज्ञों और महिला चिकित्सकों को आमंत्रित किया जाएगा।इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा से समाज,जिला और देश स्तर पर पहचान बनाने वाली महिलाओं को मातृशक्ति वंदन सम्मान -2025 से सम्मानित किया जाएगा।समारोह जनेश्वर विकास केंद्र, जन विकास परिषद एवं एन्टी क्रपष्न ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।

समारोह को सफल बनाने के लिए डा सुमन लता को संयोजक एवं आदित्य श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है।बैठक मे प्रो दिनेश प्रसाद, कवि लवकुश प्रसाद सिंह, साहित्य संवाद अध्यक्ष लालदेव प्रसाद, प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह , इंजीनियर विंग संयोजक धीरेंद्र कुमार सिंह, रिटायर्ड दारोगा अशोक कुमार सिंह,आदित्य श्रीवास्तव,मधुसूदन त्रिवेदी, सत्यचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

 

Share this Article

You cannot copy content of this page