श्रीबाबू की 64 वी जयंती पर श्रीकृष्ण सिंह स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पधारे जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मौआर, सचिव नीलमणी कुमार,लोजपा नेता पंकज पासवान, प्रमोद सिंह, ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात गौरव रॉय, वार्ड पार्षद मंजरी सिंह, सुशील कुमार सहित कई प्रबुद्ध लोगों ने
श्रीबाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। आहूत सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि यदि श्री कृष्ण सिंह के सपनों को साकार करना है तो आज के पीढ़ी को स्वाध्याय करना होगा।जब तक आप पढ़ेंगे नहीं तब तक आप मानसिक मजबूत नही हो सकते। हम श्रीबाबू के विचारों को जन-जन तक फैलाएं। श्रीबाबू कभी किसी संकुचित सीमा में बंधकर काम नही किया।
उन्होंने उस समय मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली जब बिहार आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़ा था।उनके दूरदर्शिता का परिणाम है कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विपन्न बिहार को एक नई राह दिखाई।उन्होंने कहा कि श्रीबाबू अपने शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनमें आजाद भारत की पहली रिफाइनरी बरौनी ऑयल रिफाइनरी, आजाद भारत का पहला खाद कारखाना सिन्दरी व बरौनी
रासायनिक खाद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना भारी उद्योग निगम (एचईसी) हटिया, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट सेल बोकारो, बरौनी डेयरी, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड गढ़हरा, आजादी के बाद गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल राजेंद्र पुल, कोशी प्रोजेक्ट, पूसा व सबौर का
एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय इत्यादि जैसे अनगिनत कार्य शामिल हैं। ऐसे महापुरुषों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।आज उनके सपनों का बिहार बनाने में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अनवरत लगे है।जिसका परिणाम है कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, हर पंचायत में उच्च विद्यालय, सड़क, बिजली का कार्य कर बिहार को अग्रणी राज्य में ला खड़ा किया है।
कार्यक्रम को लोजपा नेता प्रमोद सिंह, पंकज पासवान में संबोधित करते हुए श्रीबाबू के कृतित्व को याद किया।कहा कि उनके जीवन का सरस्वती की अद्भुद कृपा उनपर थी, उनकी आवाज के ही कारण उन्हें बिहार केसरी कहा गया। आक्सीजन मैन गौरव रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रस्ट द्वारा चयनित दो बच्चों की पढ़ाई की सारी जिम्मेदारी उनके द्वारा उठाया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण नगर
निवासी न्यायिक सेवा में चयनित निश्चया को ट्रस्ट के अध्यक्ष व विधानपार्षद द्वारा सम्मानित किया गया।सभा मे मंजरी सिंह, रविन्द्र शर्मा, शिक्षक नागेंद्र पांडेय पांडेय, संजीव शर्मा, रामबिलास सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया। संचलन सुनील शर्मा व अविनाश कुमार ने किया। इस अवसर पर अजिताभ सिंह मुन्ना, देवेंद्र शर्मा, मंटू शर्मा, विजय पांडेय, मुन्नू राकेश, अमित कुमार, श्रीनिवास कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मौआर की कम्पनी प्रिस्टिन मालवा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर के तहत चयनित महिला एवं लड़कियों को साइकिल व सिलाई मशीन प्रदान किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में यह अपने सामाजिक जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएगी।
लाभर्थियों की सूची-
दीपा कुमारी, रिद्धि कुमारी, रिया कुमारी, नैना कुमारी, रूपा कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रीति कुमारी, नव्या कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंशु कुमारी, श्रुति कुमारी, पल्लवी कुमारी2, श्रेया कुमारी,स्वीटी कुमारी,जुली कुमारी, रीना कुमारी, खुशबू कुमारी,स्मिता कुमारी,नेहा कुमारी,कोमल कुमारी, सुशीला कुमारी, नेहा कुमारी ।सभी आर्थिक रूप से कमजोर लोग साइकिल व सिलाई मशीन पाकर हर्षित हुए।