औरंगाबाद। बुधवार को देव थाना क्षेत्र के सरगावां पंचायत सरकार भवन के समीप एक नीम के पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीण सुबह सुबह जब नित्य क्रिया के लिए पंचायत सरकार भवन के तरफ पहुंचे तो उनकी नजर नीम के पेड़ से लटके एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना देव थाना को दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय एसआई राहुल कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लटके हुए शव को पेड़ से उतारा। मृतक व्यक्ति के पैकेट की छानबीन की गई तो उसके पैकेट से एक आधार कार्ड और एक श्रम कार्ड प्राप्त हुआ। जिससे उसकी पहचान देव प्रखंड के ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे पंचायत अंतर्गत बरवासोई गांव निवासी हरि भोक्ता के 50 वर्षीय पुत्र मुंगेश्वर भोक्ता के रूप में हुई है।
जिसके बाद इसकी सूचना दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव को दी गई। उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और उन्हें घटनास्थल लाया। परिजनों ने शव की पहचान मंगेश्वर भोक्ता के रूप में की।
शव की पहचान के बाद देव थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की हत्या करके पेड़ में लटकाया हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है शीघ्र ही यह पता चल जाएगा कि मंगेश्वर की हत्या हुई है या उसने आत्म हत्या की है।
मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिताजी अपने घर से 8 दिन पूर्व रोजी रोटी के लिए कमाने के नियत से घर से निकले थे। लेकिन आज उनकी शव मिली। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि इस मामले को लेकर कई तरह की बातो का बाजार गर्म है।