औरंगाबाद में लोकतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। इस उत्साह को इस रूप में देखा जा सकता है कि 90 वर्ष की वृद्धा कुंती देवी भी अपने आपको नही रोक पाई और कष्ट सहते हुए भी परिजनों के साथ मतदान केंद्र तक पहुंची और अपना मतदान किया।
उन्होंने मतदान के बाद अपने उम्र की महिलाओं से घर से निकलकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए वोट देने की अपील की। इतना ही नहीं महिलाएं और युवतियों में भी उत्साह दिखा।
जहां बूथ पर महिलाएं पहुंची वही अपने जीवन का प्रथम मतदान देने पहुंची युवती मीनाक्षी ने भी अपना पहला मत दिया और काफी खुश नजर आई। उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस महापर्व में उसने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसकी खुशी है।