लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने औरंगाबाद के कुमार सौरभ को बनाया यूपी का मीडिया प्रभारी, मिल रही बधाई

2 Min Read
- विज्ञापन-

पटना। बिहार में प्रदेश प्रवक्ता एवं सह संगठन मंत्री के दायित्व के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में मीडिया सह-प्रभारी तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्टार (कैंपेनर) प्रचारक के साथ कुमार सौरभ सिंह को लोजपा (रामविलास) के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश में मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

- Advertisement -
Ad image

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के आदेशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने कुमार सौरभ सिंह को उत्तर प्रदेश में उनके नए दायित्व को ले कर पत्र निर्गत किया है जिसमें देश के सबसे बड़े राज्य में मीडिया का प्रभारी बनाया गया है।

कुमार सौरभ के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजेश रावत मीडिया सह प्रभारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजीव गोयल को मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

रांची में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति के पश्चात जमुई से सांसद अरुण भारती को उत्तर प्रदेश के प्रभारी और समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। 2027 में विधानसभा चुनाव से पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार के साथ प्रत्येक जिले में मजबूत इकाई को लेकर प्रतिबद्ध है।

सौरभ ने दल की ओर से दिए सम्मान के लिए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरुण भारती एवं सह प्रभारी शांभवी चौधरी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित दल के सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share this Article

You cannot copy content of this page