कैंसर पीड़ित युवक की मौत, बिहार पुलिस मेडिकल के दौरान चला था पता, कैंसर के कारण नही हुआ सेलेक्शन

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: बुधवार को सदर अस्पताल में कैंसर पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से उसके घर का चिराग बुझ गया। मृतक 20 वर्षीय राजकुमार मदनपुर थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी उमेश राम का बेटा था। युवक की मौत के बाद उसके परिजन सदर अस्पताल में ही दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनाें के चित्कार से सदर अस्पताल गूंज उठा। आसपास के लोगों के आंखों में भी चीखते-चिललाते परिजनों को देखकर आंसू आ गई। जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई था। बड़ा भाई की मौत लगभग पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

बिहार पुलिस भर्ती में मेडिकल के दौरान कैंसर का चला था पता: ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार पढ़ने में तेज था। मेहनती भी था। खूब मन लगाकर वह पढ़ाई करता था। पिछले साल ही उसका सिपाही भर्ती में चयन हुआ था। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे मेडिकल के लिए बुलाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान ही युवक को ब्लड कैंसर का खुलासा हुआ था। जिसके बाद उसका चयन नहीं हो सका था।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सदर अस्पताल में हुई मौत: इसके बाद से उसका इलाज शुरू किया गया। पटना में काफी दिनों तक उसका इलाज चला। करीब 10 दिन पहले पटना से उसे रेफर कर दिया गया था। डॉक्टराें द्वारा बोला गया कि अब राजकुमार को बचना मुश्किल है। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन अस्पताल परिसर में ही चीखने-चिल्लाने लगे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page