औरंगाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट के आकर शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी। दरअसल यह घटना सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हसौली गांव की है। मृतक एक राज मिस्त्री है। जहां घर मे प्लास्टर करने के दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हसौली पंचायत अंतर्गत हरिहर बिगहा गांव निवासी रामस्वरूप यादव के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूटा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल यादव एक राज मिस्त्री का काम करता है। हसौली में एक निजी मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा था। उसी घर के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था। काम करने के दौरान किसी कार्य से गोपाल छत पर चढ़ा तभी अचानक हाई टेंशन तार के चपेट में आ गया। वहीं इस दौरान मौके पर अफ़रा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। जिसके बाद किसी तरह युवक को वहां से अलग किया गया।
इस घटना के बाद उसे आनन फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन सदर अस्पताल में चीत्कार मार रोने लगे। बताया जाता है कि मृतक के पांच लड़की व एक लड़का है। जिसमे दो बेटियां विवाहित है बाकी सभी अविवाहित है। मृतक अपने पीछे एक हंसता खेलता परिवार छोड़कर चला गया।
इसके बाद इस घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी। जिसके आलोक में पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को आने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।