अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किशोर की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ था हादसा

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिराटपुर मुहल्ला निवासी महेश कुमार शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र कुमार आयुष्मान राज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था जहां रविवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बनारस में उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है।

- Advertisement -
Ad image

9 मार्च को मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर 9 मार्च की सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकला था। तभी शहर के गृहणी मार्ट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़: मौत की खबर सुनते की परिजन चीत्कार मार रोने लगे। जिसके बाद परिजन मृतक किशोर के शव को लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page