विपक्ष की कमजोरी का लाभ उठाकर कार्यकर्ता बनाएं 400 रन – उपेंद्र कुशवाहा 

3 Min Read
- विज्ञापन-

रिपोर्टर दाउदनगर

- Advertisement -
Ad image

काराकाट के मतदाताओं से उपेंद्र कुशवाहा ने मांगी माफी जदयू के जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर ली चुटकी, एनडीए की बैठक में वैश्य नेता ने व्यक्त की नाराजगी

- Advertisement -
KhabriChacha.in

औरंगाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में एनडीए द्वारा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को काराकाट सीट दिए जाने के बाद पहली बार दाउदनगर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट के मतदाताओं से माफी मांगी। पटना रोड स्थित एक होटल में हुई एनडीए की बैठक में उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक सांसद रहे। मंत्री बने। तब न वे लोगों को पहचानते थे ना लोग उनको पहचानते थे। इसलिए कुछ गलतियां हुई होंगी। उपेंद्र कुशवाहा इंसान है भगवान नहीं। इन गलतियों को आप भूल जाएं।

कहा कि अब गलतियां नहीं होंगी। एनडीए की इससे पहले हुई बैठक में भी जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार के न पहुंचने को लेकर उन्होंने चर्चा की और कहा कि अब जदयू के बारे में क्या कहना है। जदयू हमसे दूर थोड़ी ही है। पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की तरफ इशारा कर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनवाई। कहा कि 8000 छात्र-छात्राओं का उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में नामांकन कराया। सड़कों की स्वीकृति दिलाई। एक केंद्रीय विद्यालय खोला।

उन्होंने कहा कि उनके साथ समय अभाव की समस्या है। प्रधानमंत्री का जमुई में हुए और नवादा में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ उपलब्धता की समस्या है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मेरी गलतियां हुई है तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। कहा इस युद्ध में हर कार्यकर्ता उपेंद्र कुशवाहा है। वह किसी भी परिस्थिति में गोला बारूद का मुंह अपने ही कमांडर के तरफ ना करें। शिकायत हो तो उचित माध्यम से उचित वक्त पर उचित तरीके से उनको बताएं।

कहा कि विपक्ष की कमजोरी का लाभ लेकर 400 रन बनाए। उनके संबोधन समाप्त होने के बाद जदयू के प्रखंड प्रवक्ता पप्पू कुमार गुप्ता ने इस बात को लेकर आपत्ति व्यक्त की कि एनडीए की इस बैठक में ना तो किसी वैश्य नेता को , ना ही शहर के किसी नेता को मंच पर बैठने या बोलने का मौका दिया गया। उनका समर्थन कई अन्य ने किया।

बैठक में पूर्व विधायक रणविजय सिंह, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, डेहरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रिंकू सोनी, ओबरा से चुनाव लड़ चुके अजय कुशवाहा व चंद्रभूषण वर्मा, राजीव कुमार इर्फ़ बबलू, भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश सोनी एवं अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।

Share this Article

You cannot copy content of this page