औरंगाबाद।पचीस हजार रुपए का इनामी अपराधी गुप्तेश्वर पासवान उर्फ बुढ़ा पासवान को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी है।
उन्होंने बताया गुप्तेश्वर का नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था और उसके विरुद्ध औरंगाबाद के दाउदनगर में दो, ओबरा में तीन, मेहंदिया में 2 एवं झारखंड के हरिहरगंज में एक मामला दर्ज था और उन्ही मामलों को लेकर पुलिस उसकी तलाश में थी।
गुप्तेश्वर के गिरफ्तारी या उसकी जानकारी देने में सहयोग करने वालों को पुलिस महानिरीक्षक गया के द्वारा उस पर 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
जिसमें पुलिस निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के सिपाही मुन्ना कुमार एवं विशाल कुमार दोनों शामिल थे।सुनियोजित तरीके से छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी गुप्तेश्वर पासवान उर्फ बुढ़ा पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधी पुलिस को गुमराह कर बंगलुरु के किसी निजी कंपनी में कार्य कर रहा था। लेकिन कानून के लंबे हाथ आखिर उसके तक पहुंच ही गए। इसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।