औरंगाबाद में बारात से लौट रही नाबालिग को दबोचकर दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। बिहार में मनचलों के हौसले बुलंद है तभी तो जब चाहे जहां चाहे वे लड़कियों के अस्मत लूटने से बाज नहीं आ रहे है और इतना होने के बाद पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जा रही है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव से आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची जिसकी उम्र महज 13 वर्ष है के साथ दो मनचलों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर फरार हो गए।

- Advertisement -
Ad image

नाबालिग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज करा रही उसकी मां ने बताया कि रात में गांव में बारात आई थी जिसे देखने वह गई थी। बारात लगने के बाद जब वह रात्रि के 11 बजे घर पहुंची तो देखा इसे ब्लीडिंग हो रही है पूछने पर घटना की जानकारी देते देते बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

वही होश में आने के बाद बच्ची ने बताया कि बारात से लौटने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया। दोनो मुंह दबाकर उसे एकांत में ले गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। बच्ची ने बताया कि उसमे से एक लड़के को वह पहचानती है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इधर इस मामले में एसीएमओ किशोर कुमार ने बताया कि रात्रि में डेढ़ बजे ओबरा पुलिस द्वारा एक बच्ची को लाया गया था। मामला रेप का था और उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी।जिसके कारण वह काफी तकलीफ में थी। बच्ची की स्थिति को देखते तुरंत महिला चिकित्सक को बुलाया गया और एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर उसका इलाज शुरू किया गया। रात भर चले इलाज के बाद उसकी स्थिति नॉर्मल है।

Share this Article

You cannot copy content of this page