मोतिहारी महिला एवं बाल विकास निगम, जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा लोकतंत्र में मतदान के प्रभाव को रेखांकित करते हुए सभी महिलाओं से लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदान के दिन अपना मत डालने की अपील की गई। मुख्य कार्यक्रम का मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया जहां मतदाता जागरूकता के अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
राजेंद्र भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर अनुपम श्रेष्ठ ,प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज , डीपीओ कविता कुमारी, सीडीपीओ कुमारी रीना सिंह, कुमारी श्वेता, संगीता कुमारी,पूनम कुमारी,जयमाला कुमारी, सुनीता दयाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर जिला में बेहतर कार्य एवं दायित्व का निर्वाहन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका तथा सेविकाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम श्रेष्ठ ने कहा कि नारी उत्थान के क्षेत्र में अपने देश में कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और यह कदम हमेशा जारी रहेगा। सभी को महिला पुरुष के बीच भेदभाव मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सेविकाओं से कहा कि अपने बेटियों को एक सशक्त नागरिक और शिक्षित नागरिक बनाने का संकल्प ले।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता व प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज ने कहा कि महिला सभी क्षेत्रों में पुरुष से आगे निकलते दिख रही हैं। महिलाओं को पहले बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था आज महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि महिला को जो जवाबदेही दी जाती है उसको लगन और मन से करती है। आज इन्हें अपने आपको श्रेष्ठ दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला भी पुरुष के साथ कंधों से कंधा मिलाकर देश की तरक्की में काम कर रही है।
इस अवसर पर डीपीओ कविता कुमारी ने कहा कि पुरुषों को इंसान के रूप में देखा जाता है, वैसे ही महिलाओं को भी इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए। जिसे केवल वस्तु के रूप में नहीं देखा जाए। उन्होंने कहा कि चंद्रयान अभियान में भी महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं काम बड़े ही निष्ठा और ईमानदारी से करती हैं। उन्होंने सेविकाओं को भी निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी और क्षेत्र में स्वयं का पहचान बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले महिला पर्यवेक्षिका और सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाना एक गर्व की बात है।
इस अवसर पर समाज सेवी डॉक्टर हिना चंद्रा ने कहा कि नारियों ने हमेशा ही चुनौतियों का सामना किया है। चुनौतियां और संघर्ष महिलाओं के साथ दामन चोली का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा सम्मान मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर सीडीपीओ ढाका सदानंद ने कहा कि यह महिला दिवस का थीम है महिलाओं के निवेश का, यानी महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महिलाएं पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर के स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास जब तक पैसा नहीं आएगा उनकी स्वयं निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं मिल सकती है। आर्थिक स्वतंत्रता से ही अन्य स्वतंत्रता मिल सकती है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से बेहतर कार्य प्रबंधन के लिए डीपीओ कविता कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज के नेतृत्व में एसडीओ अनुपम श्रेष्ठ द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी उपस्थित सेविका , एल एस तथा अधिकारियों को शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर डीपीएम गणेश पासवान, पिरियामल फाउंडेशन के मुकेश चौधरी, उड़ान परियोजना बाल रक्षा भारत के हामिद रजा, आइडिया की रागिनी कुमारी, प्रोफेसर मंजरी वर्मा, सी डी पी ओ अंजना कुमारी, संगीता कुमारी,कुमारी रेखा मोहम्मद एजाज, अनमोल कुमार, सावन कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य सीडीपीओ व सेविकाओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन कुमारी राखी ने किया।