भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक भरत शर्मा व्यास को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

1 Min Read
- विज्ञापन-

भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक भरत शर्मा व्यास को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। इससे औरंगाबाद के लोक कलाकारों एवं संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद के संस्कार भारती अध्यक्ष ने बताया कि इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना भोजपुरी भाषी लोगों का राष्ट्रीय सम्मान है। तथा अन्य कलाकारों का भी इसे सामान बढ़ता है। भरत शर्मा व्यास भोजपुरी संस्कृति के क्षेत्र में योगदान स्मरणीय है।

उनकी गायन से भोजपुरी लोक संगीत का सम्मान बढा है। भरत शर्मा व्यास जी के पूर्वी गायन एवं निर्गुण गायन विश्व में आज भी लोकप्रिय है। यह संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करती है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

भरत शर्मा व्यास संस्कार भारती के दक्षिण बिहार के अध्यक्ष भी हैं औरंगाबाद जिले के रंग कर्मी एवं संस्कार भारती के सदस्यों में उमंग बढा है। इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान पाना भरत शर्मा व्यास जी के लिए गौरव का बात है। इस सम्मान से नवाजा जाने पर संस्कार भारती जिला इकाई के रंजय अग्रहरि, विकास मिश्रा, पंकज पटेल, चंदन,गोकुल,सचिन सिन्हा, रौनक,अमन, अभिषेक, गोविंद, सहित कई अन्य कलाकारों ने अपार खुशी व्यक्त की है।

Share this Article

You cannot copy content of this page