पाली पटना से राहुल कुमार
9 मार्च को पालीगंज कृर्षि फार्म में आयोजित रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह कि होनेवाली आगमन की तैयारी के बारे में की गई चर्चा
पालीगंज/ रविवार को अनुमंडल क्ष्रेत्र के दुल्हिन बाजार प्रखंड के निसरपुरा व इचीपुर गांव में भाजपा द्वारा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। वही पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के चँदोस गांव स्थित पैक्स गोडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया।
जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार के निसरपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पालीगंज विधानसभा संयोजक विनोद कुमार व संचालन मंडल अध्यक्ष जीत कुमार ने किया। मौके पर विक्रम के पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा ने एक से चार मार्च तक बृहद स्तर पर चलाए जाने वाले लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता को लाभार्थियों के घर-घर जाना है और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनका अनुभव प्राप्त करना है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे मोदी की गारंटी बताना है।
वहीं विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा के लिए समर्थन मांगना है। मौके पर भाजपा के पटना जिला महामंत्री नीरज तिवारी, मंडल महामंत्री कुन्दन कुमार, रामनिवास सिंह, सूर्य मोहन सिंह, महेश यादव, सिन्धु सिंह, जय प्रकाश, मनोज सिंह, गुंजन, रंजीत, रमेश महराज व विनय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इचीपुर गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा ने किया। मौके पर अभिमन्यु ने बताया कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन दिनाक 9 मार्च को पालीगंज में होने जा रहा है। जिसमे लोग ज्यादा से ज्यादा भाग ले।
साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक जा मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ लेनेवाले लाभार्थियों से भाजपा कार्यकर्ता को सम्पर्क करना है। बैठक में जितेन्द्र निरज, अजीत सिह, जिला अध्यक्ष धमेन्द्र कुमार, जिला प्रभारी विशन, विधान सभा प्रभारी निरज तिवारी, सुनील सिह, अजेश कुमार, कृष्ण मोहन पासवान, अभय सिंह, महेश सिह, श्री निवास सिह व रमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वही पालीगंज पूर्वी मंडल के चढ़ोस गांव स्थित पैक्स गोदाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण कुमार ने किया। मौके पर लाभार्थी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अगामी 9 मार्च को पालीगंज कृर्षि फार्म में आयोजित रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह कि होनेवाली आगमन की तैयारी के बारे में चर्चा कि गई।
मौके पर भाजपा नेता अशोक कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, रविकान्त शर्मा, मुन्ना शर्मा, संजय शर्मा, चितरंजन पासवान, रामसेवन शर्मा, जयराम प्रसाद, विकास शास्त्री, लवकुश कुमार, सुनील शर्मा, अनिल पाण्डे, निरज कुमार, पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह, हुकुम सिंह, सुरेश सिंह व धनन्जय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।