एनसीसी 13 बटालियन ने चलाया पुनीत सागर अभियान

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: कुटुंबा थाना क्षेत्र के राजकीय कृत उच्च विद्यालय कुटुंबा में शनिवार को पुनीत सागर अभियान के तहत 13 बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के तत्वाधान में उच्च विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा आसपास के लोगों को तालाब, आहार, पोखर आदि को साफ रखने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद: इस पुनीत सागर अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० फैजल रहमान, कुटुंबा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर संवेद प्रकाश वर्मा, कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मो० अकरम अली, महेंद्र कुमार मिश्र, सिकंदर प्रजापति, उपेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार तथा सभी विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे। साथ ही इस दौरान सफाई कर्मी ललन राम एवं उच्च विद्यालय से संबंधित वार्ड सदस्य कैलाश रवि तथा स्थानीय लोगों ने इस पुनीत सागर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पुनीत सागर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर संवेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पुनीत सागर अभियान शुरू किया था। जिसके तहत सबसे पहले देश में समुद्र तटीय क्षेत्रों और नदियों के किनारों पर सफाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत के बारे में जागरूक करना और उन्हें संवेदनशील बनाना है। उन्होंने बताया कि वैसे तो धरती पर बड़ी संख्या में पानी की मात्रा है लेकिन पीने योग्य पानी सीमित है। इसीलिए जितना पानी है उसे ढंग से इस्तेमाल करते हुए पानी के स्रोतों को बचाया जाए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page