देवेश कुमार सिंह उर्फ ढनढन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रवादी जनता पार्टी सत्य की बैठक आयोजित 

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।शहर के महाराजगंज रोड स्थित एक निजी होटल में रविवार के अपराह्न राष्ट्रवादी जनता पार्टी सत्य की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह उर्फ ढनढन सिंह ने की।

- Advertisement -
Ad image

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व में भंग की गई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमिटी में उन्ही लोगों को जगह दी गई। जिन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से काम किया और पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक प्रचारित एवं प्रसारित किया। नई कार्यकारिणी में एक बार फिर देवेश कुमार सिंह उर्फ ढनढन सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। इसके अलावे

राकेश सिंह, आशुतोष रंजन, भोला सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ आदित्य राज को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धीरू को जिला महासचिव, पुष्कर सिंह को जिला संगठन मंत्री, सुबोध सिंह,राजन सिसोदिया उप सचिव, नागेन्द्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष, विमलेश सिंह एवं संजय सिंह जिला प्रवक्ता, अभिषेक कुमार जिला मीडिया प्रभारी,अजीत कुमार यादव लोकसभा प्रभारी, प्रिंस कुमार विधानसभा प्रभारी,लाल बाबू यादव विधानसभा उप प्रभारी, जुगनू सिंह लोकसभा चुनाव प्रभारी,मोहन सिंह नगर संगठन मंत्री,अरूण सिंह जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, गुरुचरण राम जिलाध्यक्ष महादलित प्रकोष्ठ,

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कामख्या सिंह देव प्रखंड अध्यक्ष, गुड्डू पाण्डेय को ओबरा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस

बैठक में मगध प्रमंडल प्रभारी संजय सिंह और जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को उनका मनोनयन पत्र देकर संबोधित किया गया और लोकसभा प्रभारी अजीत कुमार यादव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक को समाप्ति की गई।

Share this Article

You cannot copy content of this page