पुलिस ने किया 20 एकड़ में लगे अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट,सात गिरफ्तार

3 Min Read
- विज्ञापन-

                          राजेश मिश्रा

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने भरी मात्र में अफीम के फसल को नष्ट करते हुए इस नशे के कारोबार से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

जानकारी देते हुए एसपी से बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मदनपुर के निमिडीह एवं ढकपहरी पहाड़ पर बड़े पैमाने पर अफीम पोस्ता की खेती की जा रही है।इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार, औरंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष, मध निषेध एवं वन विभाग के साथ टीम का गठन कर निमिडीह गांव में छापेमारी की गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस छापेमारी के दौरान निमिडीह में बड़े पैमाने पर खेत में अफीम पोस्ता की खेती की जा रही थी जिसमें फूल एवं फल पूर्ण रूप से तैयार थे। जिसे पुलिस के सहयोग से 20 एकड़ में लगे अफीम पोस्ता की खेती को औरंगाबाद पुलिस,वन विभाग एवं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे विनिष्ट किया गया तथा इससे जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बड़े पैमाने पर अफीम की खेती के विनष्टीकरण होने से नक्सलियों को करारा झटका लगा है। लगातार पुलिसिया कार्रवाई से नक्सली काफी टूट चुके हैं। वह अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरी करने के लिए इस तरह के अफीम की खेती किया करते हैं। और नक्सलियों के मांद में जाकर इस तरह के करवाई औरंगाबाद पुलिस के लिए काबिले तारीफ है।

बड़े पैमाने पर अफीम विनिष्टीकरण से युवाओं का भविष्य बच गया क्योंकि किसी न किसी रूप में नक्सली इसे आसपास के जिले में ही खपाते है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय रिकियासन, सत्येंद्र भुइया,अजय भुइया, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद दानिश अनवर, उमाशंकर साव, गोविंद साव है।

इनकी गिरफ्तारी के बाद मदनपुर थाना कांड संख्या 37/24 धारा 8B/18B/20/B (2)/(C)/22/29NDPS एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद दानिश अनवर उर्फ टिंकू एवं उमाशंकर साव का अपराधिक इतिहास रहा है उसे छकरबांधा थाना कांड संख्या 06/23 दिनांक 5/4/2023 धारा 08/17(C)/18(C)N,D,P,S एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this Article

You cannot copy content of this page