आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  झारखंड से सटे क्षेत्रों का किया भ्रमण

1 Min Read
- विज्ञापन-

मुख्य सड़क मार्ग पर बने चार उत्पाद चेक पोस्टों का भी किया निरीक्षण 

- Advertisement -
Ad image

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा  झारखंड से सटे क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इसी क्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग पर बने चार उत्पाद चेक पोस्टों का भी भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने चेक पोस्टों पर उपस्थित पदाधिकारीयों को आवासन की आवश्यक सुविधा देने का निर्देश अधीक्षक, मद्यनिषेध को दिया। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर गहनता से जांच हेतु ट्राली की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। साथ ही एरका चेक पोस्ट पर ओवरलोड वाहनों की जांच हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को एक अधिकारी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस भ्रमण एवं निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, परिवहन विभाग के अन्य पदाधिकारी, अधीक्षक मद्यनिषेध एवं मद्यनिषेध विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page