लोकप्रिय समता पार्टी का जनसंपर्क यात्रा का काफ़िला पहुंचा शेरघाटी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत 

3 Min Read
- विज्ञापन-

               शेरघाटी  से प्रदीप भारद्वाज 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: लोकप्रिय समता पार्टी के मिशन और विजन को जनता के बीच रखने के लिए जन संपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। पार्टी के द्वारा शुरु किया गया जनसंपर्क अभियान का काफ़िला रविवार को शेरघाटी पहुंचा।

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जन संपर्क यात्रा में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी एवम राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शहर में भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शोषित वंचित अंसारी पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर उन्हें जागरूक करना और उनके हक़ के साथ मान सम्मान की लड़ाई को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की पहली प्राथमिकता अंसारी पसमांदा शोषित एवं वंचित समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना है।

इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इंडिया हो या एनडीए हमारी पार्टी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किसी के साथ भी गठबंधन करने केलिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जन संपर्क यात्रा के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की भी तैयारी है।

आगामी चुनाव में हमारी पार्टी भी उम्मीदवार उतारेगी। वहीं धीरू शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हुए सूबे के पहले मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी सह हिंदुस्तान और पाकिस्तान बंटवारे का सबसे पहले विरोध करने वाले बाबा-ए-क़ौम अब्दुल क़य्यूम अंसारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की की मांग की है।

इस मौक़े पर वैशाली जिलाध्यक्ष मुनीर अंसारी, बेतिया जिलाध्यक्ष आमिर अंसारी, सारण जिलाध्यक्ष हारून के अलावे क़ैसर अली, गौतम चंद्रवंशी, बेलाल अहमद, रिषभ सिंह, मोज़फ्फर हुसैन, फ़ैयाज़ अंसारी, सद्दाम हुसैन, शहरयार अंसारी, डॉ. कलीम, परवेज़ आलम, नेता नईम, डॉ राशिद, मो. शाहबुद्दीन, गौतम चंद्रवंशी, मो. मकबूल, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, अनवर अहमद, मुजफ्फर हुसैन, ऋषभ सिंह, मुनीर अंसारी, आमिर अंसारी, मुकुल शर्मा, अनवर कुरैशी, कैसर अली, नफीस अंसारी, यासीन अंसारी, धीबीब राजकर, हारून अंसारी, मुमताज अंसारी, चंदन सिंह, चांद अंसारी, कलाम अंसारी, रवि रंजन यादव, संजीत यादव इत्यादि मौजूद थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page