असामाजिक तत्वों ने रमेश चौक स्थित अस्थाई पुलिस पोस्ट में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र के रमेश चौक स्थित सीमेंट फैक्टरी के द्वारा लगाई गई अस्थाई पुलिस पोस्ट को असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात आग लगा दी। हालांकि यह आग कब लगी और कैसे लगी इसकी जानकारी स्पष्ट नही है। लेकिन पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद आग पर काबू लाया गया।

- Advertisement -
Ad image

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: लेकिन तबतक अस्थाई पुलिस पोस्ट के अंदर रखे गए कुर्सी टेबल समेत कई संगरिया जलकर राख हो गयी। इस घटना के सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि आग कैसे लगी यह किसके द्वारा लगाई गई इसकी जानकारी ली जा रही है। रमेश चौक के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page