2024 लोकसभा चुनाव में पुनः 400 से अधिक सीट लाकर बनेगी भाजपा की सरकार,सांसद

4 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के कासमा थाना अंतर्गत अरथुआ आरपीएस खेल के मैदान में RBS क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

- Advertisement -
Ad image

मंच का संचालन व्यवस्थापक वरुण कुमार सिंह ने किया। आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरारू के टीम ने 12 ओवर में 157 रन बनाई जिसके जवाब में उतरी सढ़ईल के टीम ने 9 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें गुरारू की टीम विजई घोषित हुई।

सांसद ने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां पर खिलाड़ी अच्छे से खेल सके एक स्टेडियम पटना में स्टेडियम है जहां पर जल्द में ही रणजी ट्रॉफी खेला गया था जिसमें कुत्ते दौड़ते हुए नजर आए थे इससे बेहतर बिहार के लिए क्या हो सकता है अगर 2025 में भाजपा का सरकार बनती है तो बिहार के कई जगह पर स्टेडियम का सौंदर्य कारण एवं नए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा वहीं उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर कहा कि मदनपुर से गया तक सड़क चौड़ीकरण करके रहूंगा चाहे इसके लिए मुझे कोर्ट ही क्यों न जाना पड़े या प्रर्दशन ही क्यों न करना पड़े मैं पीछे नहीं हटूंगा चौड़ीकरण करवा कर रहूंगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सरकार बनते ही अरथुआ कॉलेज का नाम रामपुकार सिंह, हाई स्कूल का नाम बैकुंड बाबू के नाम से करवाने का कार्य करूंगा। और जब भी स्टेडियम अगली बार आएगा तब इस खेल मैदान में स्टेडियम बनवाने का कार्य करूंगा। वही कोयल नहर को लेकर कहा कि 4000 करोड़ रुपए की स्वीकृति से उतर कोयल नहर को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा राशि दिया गया है।

हजारों करोड़ रूपए की स्वीकृति केन्द्र सरकार कर दी है और फाटक बनकर तैयार है भारत सरकार का दरिया दिल दिखाते हुए जल्द ही किसानों के खेत में पानी पहुंचेगा।पिछले सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर 40 साल पहले उतर कोयल नहर का कार्य पूर्ण हो गई होती तो आज किसान कितने खुशहाल होते और किसान कितनी हजारों,करोड़ रूपए के मालिक बन गए होते।नहर का सफाई और लाइनिंग का कार्य को बिहार सरकार ने नहीं रोका होता तो आज यह कार्य पूरा हो गया होता।

लेकिन उसके बावजूद भी यह कार्य प्रगति पर है। 2024 लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की 400 सीट से अधिक लाकर केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनेगी और आप लोग का सहयोग रहा तो विधानसभा चुनाव 2025 बिहार में भाजपा की सरकार बनती है तो बिहार को एक नई दिशा और विकास मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, आमस सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, दुगूल मुखिया नरेंद्र मिश्रा ,बघौरा मुखिया प्रतिनिधि अनुज सिंह, सरपंच विनय सिंह ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह, बंधू सिंह, दिनेश सिंह,सरपंच राकेश सिंह, विष्णु यादव, भाजपा कोषाध्यक्ष शिवनारायण साव ,शुभम सिंह ,शशांक मिश्रा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page