जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में सोमवार को अधिवक्ताओं की आम सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया। इस आम सभा में सर्वसम्मति से जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया और निवार्चन समिति का गठन किया गया।
निवार्चन समिति में एक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चार सहायक निवार्चन पदाधिकारी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों में वरीय अधिवक्ता एपीपी महेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा कामता प्रसाद सिंह, अवध किशोर पांडेय, सरोज रंजन सिन्हा और अभय प्रसाद को सहायक निवार्चन पदाधिकारी बनाया गया।
आमसभा से पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपने कार्यकाल के आय -व्यय के व्योरा प्रस्तुत किया।बताया गया कि निर्वाचन के लिए वोटरलिस्ट शीघ्र प्रकाशित की जाएगी और नव गठित निवार्चन समिति 15 फरवरी 2024 तक चुनाव करा लेगी।