भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की  मन की बात 

2 Min Read
- विज्ञापन-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी मन की बात को औरंगाबाद भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र देव प्रखंड के ग्राम दुलारे में उत्क्रमित हाई स्कूल के बूथ संख्या- 291 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना एवं इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम हम सभी देशवासियों के लिए लाभकारी और प्रेरणादायक है।

- Advertisement -
Ad image

आज के इस एपीसोड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और आर्थिक विकास सहित भारत की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।इस वर्ष भारत ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना,भारत की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और विगत कुछ दिन पहले G-20 समिट में सफलता प्राप्त करना है।

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश के साथ-साथ औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र और जिलावासी में काफी उत्साह है लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं और खुशी मना रहे है।रामलाल का दर्शन करने के लिए उत्सुक है।यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का ही देन है कि यह सौभाग्य हम देशवासियों को देखने के लिए मिल रहा है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

मन की बात कार्यक्रम के बाद आमसभा हुआ जिसका संचालन विजय यादव ने किया एवं सांसद ने लोगो को संबोधित करते हुए भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में और लोकसभा क्षेत्र के शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित अन्य स्थानीय मुद्दा के बारे में ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं को बताया।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश सिंह,पूर्व उप प्रमुख देव मनीष कुमार पाठक,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,चितरंजन सिंह,मनोज प्रमार,मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,विजय भुइँया,देवंती भुंइया,परम भुइँया,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव,अभय यादव,दिलीप सिंह,विशु गुप्ता,गुड्डू सिंह,चिंटू सिंह,विजय गुप्ता,सुभाष गुप्ता,उपेन्द्र सिह,लोहड़ी यादव,संतोष यादव,बिंदेश्वरी यादव,राकेश यादव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page