औरंगाबाद।शहर के दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार के अपराहन औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक पलामू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक परिक्ष्यमान पलामू, पुलिस निरीक्षक नबीनगर अंचल, थानाध्यक्ष हरिहरगंज,थानाध्यक्ष हुसैनाबाद, थानाध्यक्ष छतरपुर, थानाध्यक्ष पिपरा, थानाध्यक्ष दनवार, थानाध्यक्ष नंदीहा बाजार के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक किया गया।
बैठक के दौरान दोनों सीमावर्ती क्षेत्र के अपराध कर्मियों की सूची आदान-प्रदान की गई। बिहार में अपराध करने वाले झारखंड के विभिन्न अपराध कर्मियों, सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब कारोबारियों के संबंध में आसूचना संकलन कर गिरफ्तारी में सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया।बैठक के दौरान दोनो तरफ से इसकी सहमति प्रदान की गई।