औरंगाबाद जिले में बुधवार को व्यवहार न्यायालय स्थाई जिला विधिज्ञ संघ के केन्द्रीय कक्ष में बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। बुधवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि चुनाव में व्यवहार न्यायालय के 717 मतदाताओ के लिए जिला विधिज्ञ संघ में दो बुथ बनाए गए थे।
पहले बुथ पर 400 मतदाताओं का वोट था जिसपर 398 वोट पड़ा। वहीं दुसरे बुथ पर 317 मतदाताओं का वोट था वहां कुल 296 वोट पड़े।दोनों बुथ मिलाकर कुल 694 वोट पड़े। इस चुनाव में मतदान को लेकर कई युवा अधिवक्ता जिन्होंने पहली बार वोट किया।उन्होंने मतदान करने के पश्चात प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं अधिकांश महिला अधिवक्ताओं ने भी कतारबद्ध होकर मतदान में भाग लिया। वरीय और वुजुर्ग मतदाताओं ने भी बार के इस चुनाव के मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिसके कारण मतदान का रिकार्ड बना। दोनों बुथ के मतपेटी निवार्चन पीठासीन पदाधिकारी,उप निर्वाचन पीठासीन पदाधिकारी,पटना के चार पोलिंग पदाधिकारी के सामने सील किया गया है। शांन्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।