गोह (औरंगाबाद)।जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार शनिवार को गोह प्रखंड मुख्यालय में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम में शामिल दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार , डीसीएलआर दीप शिखा , मदनपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार , हसपुरा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुणाल कामख्या नारायण , रफीगंज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार सिंह , ओबरा डॉ विक्रम सिंह गोह बीडीओ राजेश कुमार दिनकर एवं सीओ मुकेश कुमार के साथ पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में छापेमारी की गई।
छापेमारी की भनक लगते ही सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों ने अपने केंद्र में ताला जड़कर फरार हो गए। वहीं प्रखंड मुख्यालय में छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।