औरंगाबाद।नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के नबीनगर मुख्यालय स्थित गौतम बुध नगर भवन में शनिवार को जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने तथा संचालन नवीनगर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद गुलाम गौस, मगध प्रमंडल के संगठन प्रभारी विद्यानंद विकल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा . प्रमिला प्रजापति, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सह रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के हितों का जो ध्यान रखा गया वह किसी के द्वारा नहीं रखा गया। गुलाम गौस ने कहा की मिल्लत की राजनीति से ही राज्य का विकास होगा। विद्यानंद विकल्प ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नीतियों को अमली अमली जामा देने का काम श्री नीतीश कुमार जी ने किया। डॉ. प्रमिला जी ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाओं का बहुत विकास हुआ।
विश्वनाथ सिंह ने कहा की श्री नीतीश कुमार अगर देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो बिहार के विकास में चार चांद लग जाएगा। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए गए हैं । जननायक कर्पूरी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए बिहार में जाती आधारित गणना कराकर ऐतिहासिक काम किया है।
उन्होंने कहा कि जातीय गणणा के बाद आरक्षण को बढ़ाकर 75% कर दिया गया। यह दूसरा कोई व्यक्ति नहीं कर सकता था। नीतीश कुमार ऐसे काम करते हैं जिसका अनुसरण पूरा देश करता है। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा की नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।