छठ घाट सज धज कर हुआ तैयार आस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को दिए जाएंगे अर्घ्य
राजेश मिश्रा
औरंगाबाद।जिले के देव प्रखंड स्थित हसौली पंचायत के कुंडा ग्राम में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समस्त ग्रामीणो के सहयोग से विगत 15 वर्षों से लगातार दुर्गा आराध्या समिति के नवयुवकों के द्वारा भगवान भास्कर के भव्य प्रतिमा रखी जा रही है।
वही आचार्य बालमुकुंद मिश्र के द्वारा बताया गया की ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव कलयुग के जीवित देवताओं में से एक हैं जो हमारे सामने साक्षात हैं।शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है।
लोक आस्था का महापर्व छठ यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी लोग एकत्रित होकर भगवान भास्कर की आराधना में तन मन धन से लीन होते हैं। जिसमें सभी लोगों के द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
यह गौरव की बात है कि बिगत 15 वर्षों से भगवान भास्कर की प्रतिमा रखी जा रही है। वही छठ घाटों की सफाई के लिए युवाओं ने जिम्मेवारी संभालते हुए अपने कार्य का निर्वहन बखूबी निभाया अब छठ घाट पूरी तरह से सज धज कर तयार हैं जहां की छठ वर्ती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को अर्घ्य प्रदान करेगीं।