औरंगाबाद: रफीगंज थाना परिसर सभागार में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राम इकबाल के नेतृव में रामनवमी चैती छठ एवं रमजान पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। उपस्थित लोगों के बीच थानाध्यक्ष रामइकबाल ने कहा कि पूजा अर्चना के दौरान आयोजकों को लाइसेंस लेना होगा। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।हालांकि पूजा पंडाल परिसर में दो लाउडस्पीकर एवं दो साउंड बॉक्स बजाने का इजाजत दिया गया है।
त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक: अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से त्योहार शांति व सौहार्दपुर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर त्योहार आपसी-भाईचारे का प्रतीक होता है। शन्ति व्यवस्था कायम रखना आपके हाथ में है। आपके साथ के बिना यह संभव नहीं है। किसी प्रकार की गड़बड़ी समझ में आये तो अविलम्ब स्थनीय थाना को सूचना दें।
लहरिया कट वालों पर रहेगी पैनी नजर: वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में मोटरसाइकिल से लहरिया कट मारने वाले लोगों पर पैनी नजर रहेगी। अगर उस दौरान किसी भी वाहन चालक कागजात में कमी, बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग के यातायात करते हैं तो उनकी वाहन जप्त कर ली जाएगी और जुर्माना के साथ पर्व के बाद ही छोड़ा जाएगा है।
शांति समिति बैठक में ये लोग रहे मौजूद: इस मौके कोटवारा पंचायत मुखिया बिंदेश्वर कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सुबोध कुमार, नुरुल होदा खान, सिहुली पंचायत मुखिया मो यूसुफ, पूर्व मुखिया एस शहजादा शाही, विनोद प्रसाद, भदवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामसेवक राम, पंचायत समिति इस्तियाक फरहान, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, शिवनारायण, युवा नेता शुभम सिंह, ढोसिला मुखिया प्रतिनिधि विनोद राठौर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, विवेक सिंह, मो० अब्दुला, रविन्द्र सिंह लडू खान, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।