छठ पर्व के मद्देनजर मोक्ष प्रदायिनी पुनपुन बटाने संगम तट पर   चलाया गया सफाई अभियान

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिले के सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत पुण्यदायिनी एवं मोक्षदायिनी पुनपुन बटाने के संगम तट पर स्थित विष्णु धाम परिसर में छठ पूजा के निमित्त विभिन्न घाटों की सफाई की गई। कुमार प्रिंस क्लब छठ पूजा समिति के सदस्यों ने छठ घाट की सफाई की।

- Advertisement -
Ad image

सफाई करते हुए सदस्यों ने कहा कि कुमार प्रिंस क्लब द्वारा 1995 ई से लगातार छठ घाट की सफाई एवं सजावट का कार्य निरंतर किया जाता रहा है। विदित हो कि संगम तट छठ घाट पर छठ पर्व के मौके पर हजारों छठ व्रती अस्ताचलगामी एवं उदय गामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।

एवं परिसर में स्थित भगवान सूर्य मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। सूर्य पूजा से विख्यात औरंगाबाद जिले में देव, दुमुहान के बाद सर्वाधिक भीड़ इसी घाट पर लगती है। विष्णु धाम का प्रसिद्ध संगम तट पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालु भक्त स्नान करने आते हैं औरंगाबाद जिले के अलावा अन्य जिलों से ही नहीं बल्कि बिहार राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी यहां लोग स्नान करने आते हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सफाई कार्य में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता,राम प्रसाद चौधरी,दिलावर सिंह, पवन सिंह,रवि सिंह,विजय कुमार एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page