औरंगाबाद: व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में उल्लेखनीय कार्यो से कम समय में लोकप्रिय हुए जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव का पटना हाईकोर्ट ने तबादला कर दिया है। उनकी पटना हाईकोर्ट के प्रशासनिक विभाग में हुई है। इस सम्बंध में पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के नए जिला जज न्यायाधीश सम्पूर्णानंद तिवारी होंगे। अधिवक्ता ने बताया कि भभुआ जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी को पटना हाईकोर्ट ने औरंगाबाद के जिला जज बनाया है।
सात महीने में ही हुआ जिला जज का तबादला: अधिवक्ता ने आगे बताया कि जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव 07 सितंबर 2022 से जिला जज औरंगाबाद के पदभार ग्रहण किये थे। मात्र सात महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में रिकॉर्ड वादों का निष्पादन कराया। बहुत से दहेज हत्यारोपी को कारावास हुआ। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय को साफ सफाई और सौंदर्यीकरण में अविस्मरणीय योगदान रहा है।
विकास कार्यों से चमकता रहा व्यवहार न्यायालय: जिला जज भवन विरासत भवन की प्रसिद्धि पाई, व्यवहार न्यायालय में रास्तों का पक्कीकरण किया गया। सुरक्षा बढ़ाई गई। साफ सफाई से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद चमकता रहा। सुबह शाम में मधुर संगीत की व्यवस्था की गई अपाहिजो के सुगम आवागमन व्यवस्था की गई। ई सेवा केन्द्र आम जनता को समर्पित किया गया। बार और बेंच में बहुत ही मधुर सम्बन्ध रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भी इनके कार्यकाल में रिकॉर्ड वादों के निष्पादन में सफल हुई। इन सब कार्यों से अधिवक्ता समाज और औरंगाबादवासी में जिला जज काफी लोकप्रिय हो गये थे।