डीएम ने जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत देव प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया स्थल निरीक्षण

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिले में गुरुवार  को जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री द्वारा कुटुंबा प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत कुटुंबा प्रखंड के ग्राम पंचायत परता एवं देव प्रखंड के पंचायत दुलारे एवं अन्य पंचायतों का स्थल निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से बटाने नदी का निरीक्षण किया गया एवं इस पर कार्य योजना बनाने हेतु माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान इसका तकनीकी सर्वेक्षण कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा कुटुंबा दोमुहान छठ घाट का स्थल निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा दोमुहान छठ घाट पर पार्किंग की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य जन सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दो मुहान छठ घाट पर नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश दिया गया इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page