जदयू जिलाध्यक्ष पर नबीनगर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाले 15 लोगों ने स्वीकार की अपनी गलती, पार्टी में देंगे सेवा

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पर बीस सूत्री में नबीनगर की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर नबीनगर विधानसभा के 15 पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन इस्तीफा देने के बाद पुनः सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर अपनी गलती पर खेद प्रकट किया।

- Advertisement -
Ad image

खेद प्रकट करने के बाद मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन सिंह जी के निर्देश पर सभी को पुनः पार्टी में शामिल कर लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खेद प्रकट करने वाले 9 लोगों में उदय पटेल, मुकेश पटेल, बिनोद सिंह, फारूक कैसर, बृजमोहन मेहता, महावीर मेहता, जितेन्द्र चंद्रवंशी, केदार यादव, मुरारी रजक पार्टी में अपने पद पर बने रहेंगे।

जबकि 6 लोगों में जिला प्रवक्ता रहे राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह, सूर्यवंश सिंह, विभूति नारायण पांडेय, नागेन्द्र सिंह तथा रंजीत कुमार सिंह पार्टी में रहेंगे। उन्हे किसी भी प्रकार का दायित्व नही सौंपा गया है। यानी वे सिर्फ पार्टी के सदस्य होंगे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page