सदर प्रखंड के जम्होर में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

4 Min Read
- विज्ञापन-

महत्वपूर्ण बातों को जनता के साथ किया गया साझा 

- Advertisement -
Ad image

                           राजेश मिश्रा

औरंगाबाद।जिले में शनिवार को सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत- जम्होर में जिला पदाधिकारी,श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है,

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इसके बारे में विस्तार से बताया गया।जिला पदाधिकारी,के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। बताया गया कि सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जिसके कारण विशेषकर बालिकाओं के शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत बालिकाओं के उम्र के हर पड़ाव पर सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है। मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा लेबर वेलफेयर फंड भी उपलब्ध कराया गया है जिसके अनेकों फायदे हैं। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना से सिंचाई हेतु बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा जिला एवं अनुमंडल स्तर पर लोक शिकायत निवारण का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अपील का भी प्रावधान है।

उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।पुलिस उपाधीक्षक, आकाश कुमार द्वारा बताया गया कि सरकार द्धारा जनता की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी कार्य किए गए हैं। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, अपर अनुमंडल पदाधिकारी मालती कुमारी, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएसपी आकाश कुमार के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page