राजेश मिश्रा
पुलिस अधीक्षक नें दोनो समुदाय के लोगों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अनुरोध किया
औरंगाबाद।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर औरंगाबाद जिले के गणमान्य लोगों के साथ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से दोनों समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।साथ ही पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियो, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उम्मीद की जाती है कि आप सभी गणमान्य लोगों का सहयोग हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन को मिलेगा।पुलिस अधीक्षक नें दोनो समुदाय के लोगों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि आप लोगों के सहयोग से ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्योहार मनाया जा सकेगा।इस बैठक में आए हुए सभी गणमान्य लोगों से वार्ता की गई एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। साथ ही सभी लोगों ने दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर पुलिस प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर एवं जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।