*राजेश मिश्रा*
गया। पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को पितृपक्ष मेला में प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर पदाधिकारी, महिला दंडा अधिकारी, सभी पदाधिकारी के साथ महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में जिला पदाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग की गई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच लाखों लाख तीर्थयात्री गया जिला में आकर विष्णुपद देवघाट सहित अन्य वेदी स्थल में तर्पण करते हैं। पितृपक्ष मेला अवधि में तीर्थ यात्रियों को विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। पूरे मेला क्षेत्र में 43 जोन को विभक्त कर 329 सेक्टर में बाँटते हुए सभी सेक्टर में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए गए हैं।जिला पदाधिकारी ने कहा कि 28 सितंबर को गोदावरी तालाब में तर्पण किया जाएगा।
इसके पश्चात उक्त तिथि से लेकर 14 अक्टूबर तक विभिन्न सरोवरों एवं पिंड वेदियों में तर्पण अनुष्ठान किया जाएगा। सभी दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे अच्छी तरीके से निर्गत जॉइंट ऑर्डर को पढ़कर अपने दायित्व एवं ड्यूटी स्थान को जान लें।इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर सम्हर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, वरीय उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर पुलिस उपाधीक्षक सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण तथा विभिन्न स्थान पर प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।