खेल दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय कुटुंबा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। 29 अगस्त को प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। उनका जन्म 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। वह हॉकी खेल के बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान थे। उनके नेतृत्व में भारत ने ओलपिंक में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया । उन्होंने लगभग 1000 गोल किए। हॉकी खेल में उनके अभूतपूर्व योगदान के कारण ही उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

मंगलवार को यह जानकारी मध्य विद्यालय कुटुम्बा में प्रधानध्यापक चन्द्रशेखर प्रसाद साहु ने बच्चों को दिया। खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालिका वर्ग में रुचि कुमारी, शालिनी कुमारी और आकांक्षा कुमारी को तथा बालक वर्ग में मनीष सिंह, शंकर कुमार और मनीष कुमार को कलम – कॉपी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

बेस्ट स्कोरर के लिए नीरज सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक, शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक विमल चौहान, रीता कुमारी, कुमारी कमाल फातमा, कुमारी नंदिनी एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page