औरंगाबाद। जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सलैया में मंगलवार को वृक्षारोपण किया गया। सेचेन क्लिनिक बोधगया के ब्लॉक कॉर्डिनेटर दीपक मिश्रा द्वारा सलैया ग्राम निवासी समाजसेवी विश्वजीत कुमार गुप्ता के प्रयास से विद्यालय की दस पौधे तथा गेबियन विद्यालय को उपलब्ध कराए गए हैं। पौधारोपण प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, शेचेन क्लिनिक के दीपक मिश्रा ने सामूहिक रूप से किया।
विदित हो कि प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने जब से सलैया विद्यालय का प्रभार लिया है, उससे तब से ही विद्यालय में सौंदर्यीकरण और शैक्षणिक सुधार का काम प्रगति पर है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा किया जाना आवश्यक हो गया है। जिस दर से पेड़ो की कटाई हो रही उसके अनुरूप पौधारोपण नही हो पा रहा है।
इसी कारण जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वातावरण में गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण धरती पर पेड़ों की अंधाधुन कटाई है। हमे प्रण लेना चाहिए की सभी लोग एक एक पेड़ लगाए और उसकी सेवा कर जीवित भी रखें। पेड़ पौधे हमेशा से मानव के विकास में सहायक रहा है। हमे प्राणवायु प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, ठाकुर अमरेश प्रसाद, शशिकांत कुमार, सोहन कुमार, मुकेश कुमार, शिक्षिका कुमारी रीता कुमारी, रेखा कुमारी, कृति कुमारी, शिक्षा सेवक बलिंद्र रजक, रामेश्वर राम, जितेंद्र राम सहित अन्य लोग उपस्थित थें।