खेल दिवस के रूप में मनाई गई मेजर ध्यानचंद की 118 वी जयंती समारोह

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में मुखिया अलावती देवी के आवास पर सामयिक साहित्य संवाद के तत्वाधान में भारत माता के अमर सपूत हॉकी के जादूगर भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी की 118वीं जयंती समारोह खेल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थित रहीं।

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित गोष्ठी में मानव के व्यक्तित्व विकास में खेल की मुख्य भूमिका विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी खेल के माध्यम से तीन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा था।

उनके हॉकी खेल के प्रति विशेष योगदान के लिए ही हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया।साथ ही साथ उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। मानव के व्यक्तित्व के विकास में खेल की सर्व प्रमुख भूमिका होती है। तानाशाह हिटलर ने उन्हें प्रलोभन दिया लेकिन ध्यानचंद पक्के देशभक्त थे। उन्होंने देश हित सर्वोपरि समझा और अपने देश की गरिमा की लाज रखी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

आज के कार्यक्रम में खेल में विशिष्ट भूमिका निभाने वास्ते संत मरियम मिशन पब्लिक स्कूल जम्होर की शिक्षिका पल्लवी सिंह को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह के मौके पर गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, शिक्षिका संजू कुमारी, प्रिया मिश्रा प्रिंस सिंह,पप्पू कुमार गुप्ता, राहुल कुमार,अमन राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page