जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह नें बिहार बदलाव रैली में पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

2 Min Read
- विज्ञापन-

जन सुराज पार्टी , औरंगाबाद के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने ब्यान जारी कर कहा कि 11 अप्रैल – 2025 को ” बिहार बदलाव रैली ” में पटना जिला प्रशासन की पूरी लापरवाही और सहयोग प्रदान ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी सेतु हाजीपुर पर जाम के कारण 200 से अधिक बसें 2 बजे दिन के बाद से फसी रही जो 9 – 10 बजे रात्रि में पटना पहुंची। पटना में 150 से ऊपर बड़ी गाड़ियों

- Advertisement -
Ad image

को पटना शहर में आने पर रोक लगा दी गई। गांधी मैदान से दूरी बढ़ जाने के कारण लोग समय पर पहुंच नहीं सके। बिहार बदलाव रैली में 2 लाख से ऊपर लोगों को आने से पटना जिला प्रशासन ने वंचित कर दिया। हमारे नेता प्रशांत किशोर जी भूखे प्यासे फसे लोगों के जाम से निजात दिलाने और पैदल आ रहे लोगों के व्यवस्था बनाने में लगे रहे। जिसके कारण ” बिहार बदलाव रैली ” विलंब से शुरू हुआ।

यह सब वर्तमान सरकार की साजिश थी। जन सुराज पार्टी के बढ़ते क्रेज से वर्तमान सरकार भयभीत है और 2025 होने वाले विधानसभा चुनाव में हारने डर सता रहा है। जन सुराज पार्टी का दावा है कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकेगी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page