भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने जारी की औरंगाबाद के पदाधिकारी की सूची,सतीश बने महामंत्री तो दीपक उपाध्यक्ष 

2 Min Read
- विज्ञापन-

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने पार्टी की नई कमिटी की सूची जारी की है। जारी सूची में 20 पदाधिकारी शामिल है। जिसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष बनाए गए है। जारी पदाधिकारी की सूची में सात महिलाओं को जगह दी गई है।

- Advertisement -
Ad image

इस सूची में जातिगत समीकरण का ख्याल रखते हुए पांच राजपूत, चार वैश्य, दो ब्राह्मण, तीन भूमिहार, एक डोम, एक बढ़ई, दो कुशवाहा, एक पासवान तथा एक धोबी शामिल है। जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर संजय गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, अनीता सिंह, दीपक उपाध्याय, सरिका शेखर, रेखा पासवान, रंजीत कुशवाहा, दीपक कुमार शामिल है।

वही महामंत्री के पद पर सतीश कुमार सिंह, वैभव विशाल उर्फ टैगोर, अमन कुशवाहा, मंत्री पद पर सुनील शर्मा, रीता देवी, अंजू शर्मा, रामेश्वर बैठा, सुबोध कुमार सिंह, अशोक पांडेय, सुमन अग्रवाल, सीमा गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष के पद पर कौशल कुमार सिंह का मनोनयन किया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

रात्रि 8 बजे जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह सूची प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीकू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार जारी की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को उनके पद के लिए शुभकामनाएं दी है और पार्टी के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेवारी के साथ काम करने की उम्मीद व्यक्त की है।

Share this Article

You cannot copy content of this page