नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिनगी में भाजपा नेत्री कमला ने होली मिलन कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री कमला देवी भले ही पार्टी में किसी प्रमुख पद पर नहीं है,फिर भी औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर लोगो के बीच अपनी पहचान और पकड़ बनाने में सफल होती दिख रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने देव प्रखंड के एरौरा पंचायत के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे चिनगी गांव में महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीयहिल दिवस होली मिलन समारोह के रूप में मनाया मनाया और उनके बीच घंटों रही। इस दौरान गांव की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

ग्रामीण महिलाओं के बीच कमला द्वारा उन्हें न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई,बल्कि उसका शत प्रतिशत लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने उनका एक बेटी और एक बहन की तरह स्वागत किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा बजट में केंद्र सरकार ने महिलाओं की प्रगति एवं उनके उत्थान के लिए काफी घोषणाएं की है और वे घोषणाएं धरातल पर उतर भी रही है। कमला ने महिलाओं को बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनाने का जो निर्णय लिया है वह प्रशंसनीय है।

अब महिलाएं अपनी बेटियों की शादी आराम और निश्चिंत भाव से कर सकती है। उन्होंने सभी महिलाओं से यह अपील की कि किसी भी विषम परिस्थिति में वे उन्हें याद करें वो उनकी समस्याओं के निदान करने का भरपूर प्रयास करेंगी।

Share this Article

You cannot copy content of this page