स्व० उदय राम जी के उचित श्राद्ध कर्म हेतु डॉ० प्रकाश चंद्रा भैया की मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में मदद पहुंचाई गई।
उदय राम जी की दुखद मृत्यु की जानकारी मिलते हीं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा भैया ने ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के अपने साथियों से पीड़ित परिवार को मदद
पहुंचाने के लिए आग्रह किया और फिर ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के साथियों ने तत्काल उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री पहुंचाई। मजदूरी कर के घर चलाने वाले अमित जी को स्व० उदय राम जी के ठीक तरीके से श्राद्ध कर्म करने हेतु सहयोग करना हम लोगों ने उचित समझा।
डॉ० प्रकाश चंद्रा भैया ने उदय राम जी की दुखद मृत्यु पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है और उनकी दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ हीं प्रकाश भैया ने राहत सामग्री पहुंचाने का नेक कार्य करने वाले एचओपीसी के सम्मानित सदस्य दीपक राज जी, नीतिश यादव जी, सचिन कुमार यादव जी एवं अभिषेक तिवारी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।