वन्य जीवों एवं पौधों की प्रजातियों को लुप्त होने से बचाए: डीएफओ

2 Min Read
- विज्ञापन-

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय औरंगाबाद में प्राचार्य उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बच्चों के द्वारा गठित इको क्लब के द्वारा वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डीएफओ रुचि सिंह ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। इको क्लब के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर इको क्लब के द्वारा सम्पादित कार्यों की

- Advertisement -
Ad image

जानकारियां लीं। डीएफओ ने विद्यालय के सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीव जंतुओं का संरक्षण करने हेतु शपथ दिलाया। डीएफओ ने इको क्लब के सुसज्जित बच्चों को सराहा और कहा कि वन विभाग के महोत्सवों में आपकी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही इंद्रपुरी बराज में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन कराने हेतु इको क्लब के बच्चों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का इको क्लब शानदार कार्य कर रहा है और उसी क्रम में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया जा रहा है। बच्चों के बीच वन्य जीव संरक्षण से जुड़े कई जानकारियों को साझा किया गया। विलुप्त हो रही जीव जंतुओं की प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कौवों, गौरैया ईगल आदि की हो रही कमी की चिंता को भी एड्रेस किया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

प्राचार्य ने बताया कि यूएनओ की जेनरल असेंबली ने इसकी महत्ता को समझा और 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाने का फैसला लिया। पूरी दुनिया में इस आयोजन के माध्यम से मानवजाति को अपनी जीवनशैली बदलने हेतु जागरूकता फैलाया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।कार्यक्रम में इको क्लब की नोडल प्रभारी करुणा सिन्हा एवं मीना कुमारी उपस्थित रहीं।

Share this Article

You cannot copy content of this page