एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम नें स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन

4 Min Read
- विज्ञापन-

पदाधिकारीयों ने भ्रष्टाचार अत्याचार जैसे अभिशाप के खिलाफ लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो टीम के द्वारा शहर के रोटरी क्लब भवन में अभिवादन सह स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, बिहार प्रांत के ख्याति प्राप्त ज्योतिषचार्य शिवनारायण सिंह, संगठन के राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव मगध प्रमंडल सचिव कुणाल प्रियदर्शी शामिल हुए। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करते हुए

कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें संगठन में नए शामिल हुए पदाधिकारी को अतिथियों ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं आईडी कार्ड देकर उन्हें नए पदभार की जिम्मेवारी देते हुए उनका अभिवादन एवं स्वागत किया। सभी नए पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार अत्याचार जैसे अभिशाप के खिलाफ लड़ाई लड़ने की संकल्प लिए। संगठन की राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव ने पदाधिकारी को पदभार देते हुए घोषणा करते हुए जिला प्रशासनिक विभाग जिला प्रशासनिक प्रभारी की जिम्मेवारी अजीत चंद्र को सौंप गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिला विधि संघ की प्रभारी सिद्धेश्वर विद्यार्थी को बनाया गया।शिक्षा विभाग का प्रभार सुमन अग्रवाल को दी गई, महिला प्रकोष्ठ का जिला का प्रभार अनीता सिंह को दी गई, जिला व्यवसाय प्रकोष्ठ का जिला सचिव साहिल कुमार को बनाया गया। जिला कार्य समिति सदस्य में सुनील सिंह, अतुल आनंद, दलबीर सिंह, निरंजय सिंह, अमित कुमार, शामिल किया गया।

आदित्य श्रीवास्तव ने अपने संबोधन ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए एक बड़ा अभिशाप बनता जा रहा है, लगभग सभी विभागीय तंत्र भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना हुआ है, जिससे आम जनता त्रस्त है, संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु संस्था के द्वारा आम नागरिकों के बीच जन जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

संगठन का विस्तार सभी प्रखंड स्तरों पर किया जा रहा है ताकि संगठन के कार्यों में बल मिल सके और असहाय जरूरतमंद लोगों को हर संभव संगठन के द्वारा मदद पहुंचाई जाए। जिला प्रशासनिक विभाग के प्रभारी अजीत चंद्र ने बताया कि संगठन के द्वारा असहाय जरूरतमंद लोगों को मदद की जाएगी और उनकी आवाजों को दमन नहीं होने दिया जाएगा। न्याय प्रणाली के माध्यम से उन्हें हर संभव उचित न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

ताकि लोगों को अपने न्याय प्रणाली के ऊपर विश्वास बढ़े।संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आठ मार्च को मातृशक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होंगे कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बेटियों को संगठन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सुदेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि संगठन भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप के खिलाफ आम नागरिकों के बीच संगोष्ठी सभा आयोजित किए जाएंगे ताकि इस अभिशाप के खिलाफ लगाम लगाया जा सके।

वही जल्द विधि कार्यशाला आयोजित होंगे जिससे आम नागरिकों को न्याय प्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगठन को जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। शिवनारायण सिंह ने बताया कि संगठन न्याय प्रणाली से लेकर सामाजिक दृष्टिकोण में उल्लेखनीय कार्य कर रही है,हर संभव लोगों को मदद पहुंचाने का काम संगठन के द्वारा किया जा रहा है।

इस मौके पर जिला प्रभारी ओमप्रकाश, जिला जांच सचिव रणवीर सिंह, जिला सचिव सुमित सिंह, जिला युवा सचिव अनिल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य नारायण, पीयूष रंजन, कृष्णकांत, निखिल सिंह, सोनू सिंह अन्य कई लोग शामिल थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page